भारत में टू-व्हीलर सेगमेंट की दिग्गज कंपनी रॉयल एनफील्ड की बाइक्स पर नई जीएसटी दरें लागू हो गई हैं।
22 सितंबर 2025 से 350cc से कम इंजन वाली बाइक्स पर टैक्स 28% से घटाकर 18% कर दिया गया है। इससे सस्ती होने वाले मॉडलों में शामिल हैं — Hunter 350, Classic 350, Meteor 350, Bullet 350 और Goan Classic 350।
वहीं 350cc से ऊपर वाले इंजनों की बाइक्स पर जीएसटी 28% से बढ़कर 40% कर दिया गया है। इससे Himalayan 450, Guerrilla 450, Scram 440 और 650cc की पूरी लाइनअप (Interceptor, Continental GT, Super Meteor, Shotgun, Bear, Classic 650) पहले से महंगी हो जाएंगी।

कंपनी की सेल्स में 349cc बाइक्स का योगदान करीब 87% है। विशेषज्ञों का कहना है कि इस टैक्स बदलाव से रॉयल एनफील्ड के हाई-वॉल्यूम मॉडल्स तो और ज्यादा लोकप्रिय होंगे, लेकिन प्रीमियम सेगमेंट को झटका लग सकता है।
बाइक्स की वर्तमान और नई कीमतें
👉 मोबाइल पर टेबल को बाएँ-दाएँ स्क्रॉल करें
मॉडल | इंजन क्षमता | वर्तमान कीमत* | नई कीमत (अपेक्षित) | कीमत में बदलाव |
---|---|---|---|---|
Hunter 350 | 349 cc | ₹ 1,49,900 | ₹ 1,34,910 | ↓ ₹ 14,990 |
Classic 350 | 349 cc | ₹ 1,93,000 | ₹ 1,73,000 | ↓ ₹ 20,000 |
Meteor 350 | 349 cc | ₹ 2,05,191 | ₹ 1,85,191 | ↓ ₹ 20,000 |
Bullet 350 | 349 cc | ₹ 1,73,000 | ₹ 1,57,000 | ↓ ₹ 17,000 |
Goan Classic 350 | 349 cc | ₹ 2,35,000 | ₹ 2,11,500 | ↓ ₹ 23,500 |
Himalayan 450 | 452 cc | ₹ 2,85,000 | ₹ 3,10,650 | ↑ ₹ 25,650 |
Guerrilla 450 | 452 cc | ₹ 2,39,000 | ₹ 2,60,500 | ↑ ₹ 21,510 |
Scram 440 | 443 cc | ₹ 2,08,000 | ₹ 2,26,700 | ↑ ₹ 18,720 |
Super Meteor 650 | 648 cc | ₹ 3,72,000 | ₹ 4,05,480 | ↑ ₹ 33,480 |
Shotgun 650 | 648 cc | ₹ 3,67,000 | ₹ 4,00,030 | ↑ ₹ 33,030 |
Interceptor 650 | 648 cc | ₹ 3,09,551 | ₹ 3,37,400 | ↑ ₹ 27,859 |
Classic 650 | 648 cc | ₹ 3,36,610 | ₹ 3,66,904 | ↑ ₹ 30,294 |
Bear 650 | 648 cc | ₹ 3,46,000 | ₹ 3,77,100 | ↑ ₹ 31,100 |
(वर्तमान कीमतें 28% GST और 3% Cess सहित हैं। वर्तमान कीमत एक्स-शोरूम से शुरू होती है, जो वेरिएंट और रंग के अनुसार बदल सकती है। नई कीमतें GST दरों के अनुसार अनुमानित हैं।)
Royal Enfield Bear 650

आईशर मोटर्स के एग्जीक्यूटिव चेयरमैन सिद्धार्थ लाल ने अपने लिंक्डइन पोस्ट में कहा—
“भारतीय कंपनियां बेहतरीन वैल्यू देकर दुनिया भर के राइडर्स को बड़े इंजनों से हटाकर मिड-साइज मोटरसाइकिल की ओर आकर्षित कर रही हैं। इस ग्रोथ को बनाए रखने के लिए जरूरी है कि सभी दोपहिया वाहनों पर समान 18% जीएसटी दर लगे।”
उन्होंने यह भी चेतावनी दी कि 350cc से ज्यादा इंजन पर टैक्स बढ़ाने से घरेलू बाजार सिमट सकता है और भारत की वैश्विक प्रतिस्पर्धा क्षमता पर नकारात्मक असर पड़ेगा।
वर्तमान में 350cc से ऊपर की बाइक्स भारत के दोपहिया बाजार का केवल 1% हिस्सा हैं। ऐसे में टैक्स से ज्यादा राजस्व नहीं मिलेगा, लेकिन ग्रोथ की रफ्तार जरूर प्रभावित होगी।