स्वदेशी पर पीएम मोदी का ज़ोर: त्योहारों में ‘Made in India’ सामान खरीदने की अपील

स्वदेशी पर पीएम मोदी का ज़ोर: त्योहारों में Made in India सामान खरीदने की अपील

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक बार फिर देशवासियों से स्वदेशी सामान अपनाने की अपील की है। अमेरिका की शुल्क नीति (टैरिफ) के बीच भारत का रुख लगातार सख्त होता दिख रहा है और इसी के साथ ‘मेड इन इंडिया’ आंदोलन को भी नया बल मिल रहा है।

“व्यापारी अपने प्रतिष्ठानों के बाहर बड़ा बोर्ड लगाएं जिस पर लिखा हो कि यहाँ केवल स्वदेशी सामान मिलता है।”

पीएम मोदी ने खासतौर पर आने वाले त्योहारों का ज़िक्र करते हुए कहा कि अब नवरात्रि, विजयदशमी, धनतेरस और दीपावली जैसे पर्व सिर पर हैं। ये सिर्फ़ हमारे संस्कृति पर्व नहीं हैं बल्कि इन्हें आत्मनिर्भरता के पर्व के रूप में भी मनाना चाहिए।

“हमें अपने जीवन में एक मंत्र अपनाना होगा – जो कुछ भी खरीदें, वह ‘Made in India’ हो, स्वदेशी हो।”

पीएम ने दुकानदारों से ये भी आग्रह किया कि वे विदेशी वस्तुएं बेचना बंद करें। उनके मुताबिक़, छोटे-छोटे कदम भी देश की उन्नति और समृद्धि की दिशा में बड़ा बदलाव ला सकते हैं।

यह बयान ऐसे समय में आया है जब अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की टैरिफ नीतियों को लेकर अंतरराष्ट्रीय व्यापार तनाव तेजी से बढ़ा है। इसी पृष्ठभूमि में पीएम मोदी ने अपने रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ में कहा कि असली राष्ट्रसेवा तभी है जब हम देशी वस्तुओं को बढ़ावा दें और अपनाएँ।

Leave a Comment