सावधान! बच्चों के अपहरण का नया खतरनाक तरीका!

कल्पना कीजिए, आप पार्क में सुहाने मौसम का आनन्द ले रहे हैं। आपका बच्चा खेल रहा है और आप उसकी तस्वीरें खींच रहे हैं।तभी अचानक — कोई आपका मोबाइल छीनकर भाग जाता है!आप हड़बड़ाते हैं, तभी एक अजनबी पास आता है और कहता है —”आप फोन चोर के पीछे जाइए, मैं आपके बच्चे का ध्यान रखता हूँ!”

और यही होती है सबसे बड़ी गलती।

जैसे ही आप मोबाइल चोर के पीछे जाते हैं,वो “सहायता करने वाला” असली अपराधी आपके बच्चे को लेकर फरार हो जाता है।

यह एक पूरी तरह से सोची-समझी साजिश होती है।एक व्यक्ति आपका ध्यान भटकाता है, और दूसरा आपकी सबसे कीमती चीज़ – आपका बच्चा – चुरा लेता है।

सावधान रहें। कभी भी अपने बच्चे को किसी अजनबी के भरोसे न छोड़ें, चाहे वह कितना भी भरोसेमंद लगे। इस संदेश को अधिक से अधिक लोगों तक पहुँचाएं — यह किसी की जिंदगी बचा सकता है।

Leave a Comment