GST 2.0 लागू होने के बाद अब भारत में कारें सस्ती हो गई हैं। सभी हैचबैक, सेडान, SUV और MPV के दामों में कमी आई है। मारुति सुजुकी स्विफ्ट, वैगनआर, डिज़ायर, ब्रेज़ा, हुंडई क्रेटा, वोल्क्सवैगन वर्टस, महिंद्रा XUV700 और टोयोटा इनोवा क्रिस्टा अब बजट में आने लगी हैं।
अब छोटी कारों पर GST 18% और बड़ी/लग्जरी कारों पर GST 40% होगा। पहले 28% GST और सेस के कारण दाम बढ़ जाते थे, जो अब खत्म हो गया है।
नयी कीमतों की सूची
👉 मोबाइल पर टेबल को बाएँ-दाएँ स्क्रॉल करें
मॉडल | पुरानी कीमत | नया GST % | नयी कीमत | कीमत में बदलाव |
---|---|---|---|---|
मारुति वैगनआर | ₹ 5,79,000 | 18% | ₹ 5,29,000 | ↓ ₹ 50,000 |
स्विफ्ट | ₹ 6,49,000 | 18% | ₹ 5,93,000 | ↓ ₹ 56,000 |
डिज़ायर | ₹ 6,84,000 | 18% | ₹ 6,25,000 | ↓ ₹ 59,000 |
क्रेटा | ₹ 11,11,000 | 40% | ₹ 10,71,000 | ↓ ₹ 40,000 |
ब्रेज़ा | ₹ 8,69,000 | 40% | ₹ 8,37,000 | ↓ ₹ 32,000 |
वर्टस | ₹ 11,56,000 | 40% | ₹ 11,14,000 | ↓ ₹ 42,000 |
महिंद्रा XUV700 | ₹ 14,50,000 | 40% | ₹ 13,51,000 | ↓ ₹ 99,000 |
इनोवा क्रिस्टा | ₹ 19,99,000 | 40% | ₹ 18,64,000 | ↓ ₹ 1,35,000 |
(ये सब बेस मॉडल की अनुमानित कीमतें हैं और एक्स-शोरूम, GST के नये दरों के अनुसार हैं। वास्तविक रोड प्राइस डीलर/राज्य के अनुसार अलग हो सकती है। स्रोत: क्रिसिल इंटेलीजेंस)
टैक्स सिस्टम में बदलाव
पहले 28% GST और 1-22% तक compensation cess लगता था, जिससे कारें महंगी हो जाती थीं। अब GST 2.0 में केवल 18% (हैचबैक/कॉम्पैक्ट) और 40% (मिडसाइज/बड़ी) टैक्स स्लैब रह गया है। सेस पूरी तरह हटा दिया गया है।
इलेक्ट्रिक और हाइड्रोजन कारों पर GST केवल 5% है। जिससे अब चुनने के लिए विकल्प ज्यादा बजट में उपलब्ध हैं।
ग्राहकों को क्या फायदा?
अब कार लेना सस्ता हो गया है। कीमतें ट्रांसपेरेंट हैं और चुनाव आसान। बाजार में डिमांड व सेल्स बढ़ने की उम्मीद है।